Uttrakhand News:रामनगर में दिखा प्रकृति का दुर्लभ मेहमान: 12 साल बाद कैमरे में कैद हुई ‘उड़ने वाली गिलहरी’

0
ख़बर शेयर करें -

12 साल बाद जंगल से लौटा प्रकृति का दुर्लभ मेहमान रामनगर में दिखी उड़ने वाली गिलहरी

रामनगर। के जंगलों से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद रोचक और सकारात्मक खबर सामने आई है। करीब 12 साल बाद रामनगर वन क्षेत्र में दुर्लभ इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल दिखाई दी है। इस अनोखे वन्यजीव के मिलने को विशेषज्ञ क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और सफल संरक्षण प्रयासों का संकेत मान रहे हैं।रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के टेड़ा गांव में उस समय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई, जब एक बड़े आकार की गिलहरी एक ग्रामीण के घर में दिखाई दी। सामान्य गिलहरी से अलग दिखने के कारण ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक इस दुर्लभ जीव को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि यह इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल है जिसे आम बोलचाल में उड़ने वाली गिलहरी कहा जाता है। हालांकि यह पक्षियों की तरह उड़ान नहीं भरती बल्कि अपने शरीर पर मौजूद विशेष त्वचा की झिल्ली की मदद से एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक लंबी दूरी तक ग्लाइड करती है। यही इसकी सबसे खास पहचान मानी जाती है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रामनगर क्षेत्र में इस प्रजाति का अंतिम रिकॉर्ड लगभग एक दशक पहले दर्ज किया गया था। ऐसे में इतने लंबे समय बाद इसका दोबारा दिखाई देना वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रजाति आमतौर पर घने जंगलों में रहती है और दिन के समय बहुत कम दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार: नौ जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट', नदी-नाले उफान पर

बाइट। आशीष कश्यप वन विभाग रेस्क्यु टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *