Haridwar News:रफ्तार की जंग में उजड़े दो घर! हरिद्वार में तीन बाइकों की टक्कर में दो की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार

रफ्तार का कहर: तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत, ड्यूटी पर जा रहा पुलिसकर्मी घायल

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

डाँड़ी चौक के पास तीन बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'धामी मॉडल' से बदली आपदा प्रबंधन की तस्वीर: धाराली-थराली से जोशीमठ तक राहत के साथ दीर्घकालिक पुनर्वास पर जोर

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे में फेरुपुर निवासी मनोज पुत्र मांगेराम और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पथरी थाने में तैनात पुलिसकर्मी सुशील कुमार इस हादसे में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 सवालों के उत्तर पर सरकार और आयोग से 4 हफ्तों में माँगा जवाब

सूचना मिलते ही सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *