Nainital News :नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

💠जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा।

जानकारी के मुताबिक एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफभी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आईं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पार्षदों एवं मंदिर समित अध्यक्ष की पर्यटकों से अपील, ना आये भ्रामक प्रचार में, शहर की छवि धूमिल करने के लिए वीडियो बनाने वाले की करी भर्त्सना

सिमली चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे। सीएचसी कर्णप्रयाग के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बताया कि घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:NH-309A चौड़ीकरण: प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, रोस्टर जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *