International News:उड़ान भरते ही बीच हवा में फ्लाइट में अचानक लगी आग,करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिका के एक विमान के साथ हाल ही में हवा में ही कुछ ऐसा डरावना हुआ जिसकी इच्छा किसी ने नहीं की होगी।उड़ते विमान के साथ मामूली सा हादसा भी बेहद ही डरा देने वाला होता है। अक्सर ही इस तरह के मामले भी सामने आते हैं जब उड़ते विमान के साथ ऐसे हादसे होते हैं जो काफी डरावने लगते हैं।

🔹जाने मामला 

ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ अमेरिका  के एक विमान के साथ। यह हादसा Atlas Air Boeing 747-8 विमान के साथ गुरुवार को हुआ जो कार्गो विमान था। एटलस एयरलाइन्स  के इस विमान ने हवा में ही आग पकड़ ली।

🔹विमान से निकली लपटें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में जलता हुआ विमान उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। टेकऑफ के बाद ही इस विमान के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गई थी जिस वजह से इसमें आग लग गई और उड़ते हुए इसमें से आग की लपटें भी निकल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

🔹करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

विमान के साथ हुस इस हादसे की वजह से इसक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह लैंडिंग मियामी एयरपोर्ट पर कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग कराने के मकसद बड़े खतरे को टालना था और इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

🔹नहीं हुआ कोई घायल

इस हादसे में विमान के पायलट और अन्य क्रू मेंबर्स को किसु तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Advertisement