Almora News:पांच महीने से नही मिला वेतन, कर्मियों ने मांग के लिए अधिकारियों को घेरा

पांच महीने से वेतन न मिलने से नाराज बीएसएनएल के आउटसोर्स कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए उपमहाप्रबंधक प्रचालन एनके सागर और एसएन रावत का घेराव किया। उन्होंने आउटसोर्स कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन नहीं मिलने से उन पर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।ऐसे में कई कर्मी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना' के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए 30 श्रद्धालुओं का दल रवाना

🔹वेतन से की जा रही कटौती 

शुक्रवार को बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए कहा कि उन्हें अगस्त 2023 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से 60 कर्मचारियों का पीएफ भी जमा नहीं किया जा रहा है और उनके वेतन से कटौती की जा रही है। कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज और पूर्व राज्य मंत्री एके सिंकदर पवार भी मौके पर पहुंचे।

🔹यह लोग रहे शामिल 

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार रूपेश कुमार पर हमला और गिरफ्तारी का मामला: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने की कड़ी निंदा, निष्पक्ष जांच व रिहाई की मांग

वहां पर जगत सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, राकेश लोहनी, गीता मेर, तनुजा, लोकेश कुमार आदि थे।

 

Advertisement