Almora News:तेंदुए का आतंक,एसएसजे परिसर में घुस लावारिस मवेशी को बनाया अपना निवाला

तेंदुए के आतंक से लोगों का जीना दूभर हो गया है। आए दिन तेंदुए की मौजूदगी के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।जिले के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर तक तेंदुए का आतंक बढ़ने से लोग दहशत में हैं। अब तक जिले में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। ऐसे में लोग शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी अंशुल सिंह और मेयर अजय वर्मा ने किया अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का निरीक्षण

🔹जाने मामला 

बृहस्पतिवार को एसएसजे परिसर में लावारिस मवेशी को देर रात तेंदुए ने मार डाला, इससे परिसर में रहने वाले कर्मचारी और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं में दहशत का माहौल है। शनिवार को परिसर प्रबंधन की सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने मवेशी के शव को परिसर से हटाया।

Advertisement