ख़बर शेयर करें -

रामनगर: धनगढ़ी नाले पर ₹29.65 करोड़ के नए पुल का लोकार्पण, कुमाऊं की राह होगी आसान

रामनगर उत्तराखंड वर्षाकाल में पर्यटकों और स्थानीय जनता के लिए मुसीबत का सबब बनने वाले धनगढ़ी नाले पर आखिरकार पुल का निर्माण पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग-309 (पूर्व में एनएच-121) पर निर्मित 220.90 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस्ड बॉक्स गर्डर सेतु का भव्य लोकार्पण किया।
₹29.65 करोड़ की लागत से तैयार यह आधुनिक पुल कुमाऊं क्षेत्र की लाइफलाइन को मानसून के दौरान भी सुरक्षित और निर्बाध रखेगा।

वर्षों पुरानी समस्या का हुआ स्थायी समाधान
लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आधुनिक पुल के निर्माण से धनगढ़ी नाले पर वर्षों से आने वाली आवागमन संबंधी गंभीर कठिनाइयों का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा। बरसात के दिनों में नाला उफान पर आने से अक्सर रामनगर-सल्ट-अलमोड़ा मार्ग घंटों बंद रहता था, जिससे अब निजात मिलेगी। यह सेतु कुमाऊँ क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति देगा।
“डबल इंजन सरकार का संकल्प” केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क अवसंरचना के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में हो रहे ये विकास कार्य न केवल बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि पर्यटन, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और जनसुविधाओं को भी नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा से 39 डॉक्टरों के तबादले का विरोध: कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कार्यक्रम में कई दिग्गज रहे मौजूद
इस ऐतिहासिक लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और राजनेता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
दीवान सिंह बिष्ट विधायक, रामनगर
महेश जीना विधायक, सल्ट
डॉ. प्रमोद नैनवाल विधायक, रानीखेत
प्रताप बिष्ट भाजपा जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय जनता और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पुल के चालू होने पर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *