Haldwani News:दो सांडों की लड़ाई से मचा हाहाकार,चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल

ख़बर शेयर करें -

शहर की सड़कों पर आवारा सांड का आतंक देखने को मिल रहा है। हर सड़क आवारा पशुओं और खासकर सांडों की आपसी जंग का मैदान बनी नजर आती है। मुसीबत तो तब देखने को मिली जब दो सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई की वजह से कई लोगों की जान हलक में आ गई। इतना ही नहीं सांड़ों की वजह से स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहींं, सांडों ने उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी।सांडों की इस लड़ाई में लोगों ने भी बमुश्किल सड़क से भागकर अपनी जान बचाई।

🔹सांडों की लड़ाई से मची अफरा तफरी

हल्द्वानी शहर में इन दिनों लोग आवारा जानवरों के आतंक से आजिज आ चुके हैं।इन आवारा जानवरों की वजह से कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं तो कई लोग घायल भी हुए हैं।गुरुवार को नैनीताल रोड पर हल्द्वानी कोतवाली गेट के सामने दो सांड आपस में भिड़ गए। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागता नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:NH-309A चौड़ीकरण: प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, रोस्टर जारी

🔹बुजुर्ग महिला और युवक घायल

सांडों की चपेट में स्कूटी सवार आ गए। जिसमें सवार बुजुर्ग महिला और युवक गिरकर चोटिल हो गए। गनीमत रही कि सांड ने उन्हें नहीं कुचला या वो वाहन के चपेट में नहीं आए. जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई. इसके अलावा कई लोग भी सांड के चपेट में आने से बच गए. खासकर बच्चे और महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया।

🔹पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

वहीं, सांडों की लड़ाई को छुड़ाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस के कई जवान बैरिकेड लेकर सांडों की लड़ाई को छुड़ाने लगे, लेकिन काफी देर तक सफलता नहीं मिली. काफी देर बाद कहीं जाकर पुलिस ने बैरिकेड के माध्यम से दोनों सांडों को अलग किया।तब जाकर लड़ाई खत्म हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून : बड़ी खबर ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने किया गिफ्तार

🔹लोगों का फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगों का कहना था कि हल्द्वानी नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिस कारण कई हादसे हो रहे हैं।उनका कहना है कि नगर निगम और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। आवारा जानवरों के चलते रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं, जहां इंसानों के साथ जानवरों की भी जान जा रही है।