Haldwani News :गोमूत्र टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत,एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

मुखानी थाना क्षेत्र में गोमूत्र टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। दपंती मूलरूप से बदायू जिले के रजऊ कस्बा के रहने वाले थे।

एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। जहां पर बदायू जिले के रजऊ कस्बा निवासी 40 वर्षीय मटरू लाल काम करता है और परिवार के साथ यहीं पर रहता है। जगदीश के अनुसार रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मांगकर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया।

💠दम घुटने से दोनों हो गए बेहोश

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस का सख्त रुख: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

टैंक में थोड़ा गोमूत्र बच गया था। जिसे साफ करने के लिए मटरू उतर गया। दम घुटने से वह टैंक के अंदर बेहोश हो गया। 35 वर्षीय पत्नी रानी उन्हें बचाने के लिए टैंक में गई। दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड कांग्रेस में अंतर्कलह: कुमारी सैलजा के एतराज के बाद हरीश रावत ने स्थगित की यात्रा, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।