Almora News:नगर में पहली बार स्ट्रीट डॉग्स ऑफ अल्मोड़ा ने करवाया डॉग शो का आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में जानवरों से प्यार करने वाला एक ऐसा समूह है स्ट्रीट डॉग्स ऑफ अल्मोड़ा जो पिछले 8 वर्षों से स्ट्रीट डॉग्स के लिए काम कर रहे हैं। जिस कारण स्ट्रीट डॉग ऑफ अल्मोड़ा की ओर से रविवार को डॉग शो का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के कई लोगों में खासा उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में लोग अपने पालतू कुत्तों को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे।

🔹कई कार्यक्रमो का हुआ आयोजन 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:खेत बचाओ अभियान": भाकृअनुप-विवेकानन्द संस्थान ने अल्मोड़ा के गांवों में किसानों को दिया वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण

नगर के एडम्स स्कूल के खेल मैदान में आयोजित डॉग-शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक व पशु प्रेमी कामनी कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कार्यक्रम में अलग-अलग नस्ल के कुत्तों का संस्था की ओर से विभिन्न शो कराये गये। जिसमें फैंसी ड्रस, डॉग ट्रेनिंग आदि का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने पालतू कुत्तों को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

🔹निर्णायक की भूमिका पर यह रहे शामिल 

यहां निर्णायक की भूमिका पशु चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र गर्ब्याल, डॉ. करन गुप्ता और डॉ. अंकित गुप्ता ने निभाई। इस मौके आयोजक मंडल की कनिका चौहान, उमा वर्मा, भावना नेगी, विभा बिष्ट, ललित सिंह नेगी, आरती राना, धीरज, सूरज फुलारा, सूरज सिंह, भूमि कनवाल, ज्योति आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *