##अल्मोड़ा में 14.30 लाख रुपये का भू-राजस्व बकाया न चुकाने पर अचल संपत्ति की होगी नीलामी: जैंती में 12 अगस्त को बोली

0
ख़बर शेयर करें -

##अल्मोड़ा में 14.30 लाख रुपये का भू-राजस्व बकाया न चुकाने पर अचल संपत्ति की होगी नीलामी: जैंती में 12 अगस्त को बोली

 

 

नायब तहसीलदार/विक्रय अधिकारी (जैंती) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राम बचकाण्डे (तहसील जैंती) निवासी प्रताप सिंह रौतेला (पुत्र बची सिंह रौतेला) पर न्यायालय देय का **14,30,198 रुपये (चौदह लाख तीस हजार एक सौ अठानबे रुपये)** का भू-राजस्व बकाया है।

 

 

बकायेदार द्वारा निर्धारित समय में धनराशि जमा न किए जाने के कारण उनकी दर्ज अचल संपत्ति की कुर्की और नीलामी की तिथि 12 अगस्त, 2026 तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में अब 'आपदा-रोधी' बनेंगी सड़कें और पुल: लोनिवि ने मास्टर प्लान में किया बड़ा बदलाव

 

ये है नीलामी से जुड़ी मुख्य बातें:
समय एवं स्थान:नीलामी 12 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे ग्राम बचकाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला में आयोजित की जाएगी।

 

ये रहेंगी शर्तेशर्तें: सबसे अधिकतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को बोली की कुल राशि का 1/4 भाग (25%) मौके पर ही जमा करना होगा। शेष राशि नीलामी की स्वीकृति मिलने के बाद जमा करनी होगी।

 

 

नीलामी में शामिल कुल भूमि:राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला के अंतर्गत 3 ग्रामों में कुल 0.309 हेक्टेयर (15 नाली 07 मुट्ठी) भूमि नीलामी में शामिल है।
नीलाम होने वाली भूमि का ये है विवरण:

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

 

 

ग्राम बचकाण्डे (कुल रकबा: 0.287 हेक्टेयर)
खाता संख्या 03 (खसरा नं. 95) – 0.068 है.
खाता संख्या 45 (खसरा नं. 114) – 0.005 है.
खाता संख्या 48 (खसरा नं. 2238) – 0.001 है.
खाता संख्या 63 (खसरा नं. 237) – 0.169 है.
खाता संख्या 85 (खसरा नं. 61) – 0.044 है.
ग्राम जाख बचकाण्डे
खाता संख्या 07 (खसरा नं. 03) – 0.021 हेक्टेयर
ग्राम स्यूनानी
खाता संख्या 11 (खसरा नं. 2149) – 0.001 हेक्टेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *