​अल्मोड़ा टीबी उन्मूलन कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन अल्मोड़ा की कार्यकारिणी गठित, आनंद सिंह मेहता अध्यक्ष व मनोज रावत सचिव चुने गए

0
ख़बर शेयर करें -

​अल्मोड़ा टीबी उन्मूलन कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन अल्मोड़ा की कार्यकारिणी गठित, आनंद सिंह मेहता अध्यक्ष व मनोज रावत सचिव चुने गए

 

​अल्मोड़ा। टीबी उन्मूलन कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक ज़ूम (Zoom) ऐप के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री आनंद सिंह मेहता को जिलाध्यक्ष चुना गया।

 

 

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में  गोविंद सिंह बिष्ट व  हिमांशु वर्मा को उपाध्यक्ष,  मनोज सिंह रावत व श्री ललित मोहन जोशी को सचिव,  महेंद्र सिंह अल्मिया व  मदन सिंह नगरकोटी को कोषाध्यक्ष तथा  अजय तिवारी व सुनील कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संरक्षक मंडल में  रवि नंदन पांडे, श्री भरत राणा,  उमेश पांडे एवं  यशपाल रौतेला को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:साइबर ठगी से लेकर हेल्पलाइन नंबरों तक... चौमू गांव में अल्मोड़ा पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

 

​बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान संगठन ने केंद्र सरकार व विभाग के महत्वाकांक्षी “टीबी मुक्त भारत अभियान” के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

 

 

​पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार की जनहितकारी योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुँचाने, आमजन को जागरूक करने तथा पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने में एसोसिएशन पूरा सहयोग करेगी। साथ ही संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए भी निरंतर सक्रिय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *