Congress womens sitting in protest:दाम बढ़ने पर महिलाओं का अनोखा विरोध, खाली सिलेंडर, सब्जियां लेकर गांधी पार्क में धरने में बैठे कांग्रेसजन

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: खाद्य पदार्थों और सब्जियों के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरना दिया।इस दौरान खाली सिलेंडर और सब्जियां लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बढ़ते दामों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

🔹कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए 

इस मौके पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार मंहगाई बढ़ रही है। इससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। मंहगाई से आम गृहिणी का रसोई बजट बिगड़ गया है। लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं के ऊपर पड़ रहा भारी बोझ नजर नहीं आ रहा है। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को बेतहाशा मंहगाई पर तुरंत नकेल कसकर कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जनसेवा को और मजबूत करेगा रेडक्रॉस,स्ट्रेचर खरीदे गए,शव वाहन व भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज

🔹कुशासन ने आम जनता की कमर तोड़ दी है

उन्होंने भाजपा सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि देश एवं उत्तराखंड की जनता को भाजपा के लुभावने नारों से ज्यादा मंहगाई को कम करने की दरकार है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि आम जनता को बहुत सोच समझकर आगामी लोकसभा चुनावों में वोट डालना है। कहा कि भाजपा की करनी कथनी में बहुत बड़ा अंतर है। भाजपा सरकार में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी, कुशासन ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  *अल्मोड़ा: न्याय के देवता चितई गोलू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने संभाली कमान*

🔹ये रहे मौजूद 

महिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पालिका सभासद प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष दीपा साह, जिला महामंत्री तारा तिवारी, लीला जोशी, दीपा जोशी, बीना पांडेय, दीपा गोस्वामी, धीरा तिवारी, पुष्पा पांडेय, हेमा तिवारी, पूर्व सभासद राधा तिवारी, जिला महामंत्री गीता महरा, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया शरद चंद्र साह आदि मौजूद रहे।