ख़बर शेयर करें -

 

तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक: अल्मोड़ा में एसएसपी नैनीताल और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

 

 

 

 

अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी नैनीताल और प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह विरोध प्रदर्शन नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और उन्हें लोकतांत्रिक कार्यक्रम में जाने से रोकने के विरोध में आयोजित किया गया था।

 

 

 

 

 

लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन: भूपेंद्र भोज

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा आयोजित की गई थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और तानाशाही मानसिकता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम: तापमान गिरा, आज भी देहरादून समेत 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

 

 

 

 

उन्होंने कहा, “शांतिपूर्ण तरीके से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दमन से डरने वाले नहीं हैं और सड़क से लेकर सदन तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।”

 

 

 

 

दोषी अधिकारियों पर हो कार्रवाई: विधायक मनोज तिवारी

क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि यह पुतला दहन भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन को एक स्पष्ट संदेश है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जीआईसी लोधिया के छात्र देवेंद्र लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

 

 

 

प्रदर्शन में ये प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के साथ तारा चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, दीप सिंह डांगी, राधा बिष्ट, विक्रम फर्त्याल, पारस नाथ गोस्वामी, भैरव गोस्वामी, आनंद सिंह बिष्ट, अमर सिंह बिष्ट, रितिक नयाल, नारायण दत्त पांडे, दानिश खान, गोविंद मेहरा, पंकज पाठक, दिनेश पिलखवाल, भानु दुर्गापाल, मनोज बिष्ट, पूरन रौतेला, तारा तिवारी, मोहन सिंह डसीला, बी.के. पांडे, निर्मल रावत, जया जोशी, कार्तिक साह, फेमिना खान, तारा चंद्र साह, वैभव पांडे, दीपक कुमार, केतन चौधरी, निर्मल सिंह, रवि चंद्र टम्टा, दीवान ढैला, देव सिंह कनवाल, दीपा गोस्वामी, गुंजन सिंह चम्याल, अशोक गोस्वामी, वकूल साह, किरण आर्य, गीता मेहरा, सलीम अख्तर, प्रवीण भोज, नरेंद्र कुमार, सतीश टम्टा, घनश्याम जोशी और आशीष भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *