Almora News:नगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग से मोबाइल और नकदी की लूट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शहर के अंतर्गत कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बुजुर्ग से कान की बाली, मोबाइल और नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोखरखाली निवासी गंगा दत्त पांडे (64) ने पुलिस चौकी प्रभारी विशन लाल को तहरीर दी।

🔹जाने मामला 

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम वह बाजार से अपने घर को लौट रहे थे। इसी बीच नगर के बीचोबीच एडम्स चौराहे के पास अज्ञात कुछ लोग उनकी सोने की कान की बाली, मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 

आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा: अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के आदेश

🔹जल्द ही लगेगा आरोपियों का पता

इसमें उन्हें हल्की चोट आई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एनटीडी चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर देकर आरोपियों का पता लगाने की गुहार लगाई। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। नगर के बीचोबीच हुई इस घटना से चिंतित लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Advertisement