Big Breaking:ब्रेकिंग न्यूज़ नैनीताल जिला कोर्ट के अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी अपने आप को गोली मारकर जीवन लीला की समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़ नैनीताल जिला कोर्ट के अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी अपने आप को गोली मारकर जीवन लीला की समाप्त
नैनीताल
नैनीताल जिला न्यायालय और कमिश्नरी के समीप रहने वाले नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कार में अपने को पॉइंट ब्लेंक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। पूरन ने गाड़ी के डैशबोर्ड में सुसाइड नोट भी रख छोड़ा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।
नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्टैम्प वेंडर का काम करने वाले पूरन सिंह भाकुनी ने सोमवार सवेरे आत्महत्या कर ली। उन्होंने कार में पीछे बैठकर पॉइंट ब्लेंक से अपने को गोली मार ली। निजी स्कूलों के समीप किराए पर रहने वाले 58 वर्षीय पूरन ने 6 माह पूर्व ही शादी की थी। सूचना मिलने के बाद कार के समीप अधिवक्ताओं का जमावड़ा लग गया। आनन फानन में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पूरन ने सूइसाइड नोट में परिजनों के मोबाइल नंबर के साथ लिखा है “मैं इस बीमारी से दिन प्रतिदिन शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गया हूँ। एक वर्ष से संभलने की कोशिश कर रहा हूँ। अब जीवन की गाड़ी को धकेलना असंभव हो चुका है। मेरी विशेषकर आयुक्त दीपक रावत, डी.एम., एस.एस.पी.समेत शहर के सभी मित्रों और अन्य साथियों से अनुरोध है कि मेरी पत्नी को ढांढस बँधा देना तांकि वो कोई गलत कदम न उठाएं। मुझे माफ़ कर देना”।
