Almora News:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (7 मई 2026) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 7 मई को जनपद के सभी 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल (Albendazole) की दवा अनिवार्य रूप से खिलाई जाए। यह दवा बच्चों को कृमि (पेट के कीड़े) से बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार होता है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान जनपद के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्य शैक्षणिक/प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित किया जाएगा। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा दवा से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  National News:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जो बच्चे किसी कारणवश 7 मई को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस 14 मई को अनिवार्य रूप से दवा खिलाई जाए।

बैठक में अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार, दवा की उपलब्धता, एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद पांगती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेश पुरोहित, शिक्षा एवं बाल विकास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।