Almora News:भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं सह प्रभारी दीपिका बोहरा का प्रथम आगमन – कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं सह प्रभारी श्रीमती दीपिका बोहरा के प्रथम आगमन पर सर्किट हाउस, अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष श्री विनीत बिष्ट के अध्यक्षीय संबोधन से हुआ। उन्होंने दीपिका बोहरा का स्वागत करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को संगठन में उचित स्थान देने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपिका जी को अल्मोड़ा का सह प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बनाए जाने का निर्णय मातृशक्ति को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका देने का एक सशक्त उदाहरण है।

इस अवसर पर श्रीमती दीपिका बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में सदैव तैयार रहता है — चाहे चुनाव का समय हो या कोई संगठनात्मक कार्यक्रम। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में जिले की तीनों विधानसभाओं को भाजपा की झोली में डालना है, जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से जुट जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्कूल उच्चीकरण मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया समय

दीपिका बोहरा के दिशा-निर्देशों में भाजपा अल्मोड़ा द्वारा ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 8 नवंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि आज का समय सोशल मीडिया का युग है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भाजपा की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि गांव-गांव और दूरस्थ क्षेत्रों तक पार्टी का संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके।

सदस्यता अभियान को और आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने सभी से अपील की कि स्वदेशी की भावना को अपनाते हुए अपने आस-पड़ोस के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को सशक्त बनाएं।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र और विधानसभा में जाकर पार्टी के मूल मंत्र —

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSP ALMORA पहुंचे थाना सल्ट दूरस्थ थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कार्मिकों का सम्मेलन लेकर सुनी समस्याएं, साथ ही दिए आवश्यक दिशा निर्देश

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” — को जन-जन तक पहुंचाना है और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

🌸कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, जिला पदाधिकारी संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, मनीष जोशी (मंटू), पूनम पालीवाल, रेखा आर्या, मदन बिष्ट, गोविंद मेटला, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, सभासद अमित साह (मोनू), कृष्ण बहादुर, मनोज तिवारी, कमला तिवारी, प्रीति रस्तोगी, कविता वर्मा, ममता शाह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, मोहित बिष्ट, नीरज, कमल वर्मा, राहुल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, दीपक सिंह भंडारी, राहुल सिंह, ललित खोलिया, शुभम चौहान, कन्हैया बिष्ट, कनक पंत, शुभम रौतेला, सूरज रौतेला, भारतेंदु कांडपाल, गिरीश पांडे, आशीष जोशी, कुलदीप राजौरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *