Almora News:फायर यूनिट अल्मोड़ा ने दीपावली पर्व में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया पटाखा बाजार व महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

दीपावली पर्व में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के फायर यूनिटों को पटाखा बाजारों व अन्य महत्वपूर्ण,संवेदनशील संस्थानों का निरीक्षण किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा निर्देशित किया गया है।

🔹पटाखा व्यवसायियों व संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

कल दिनांक 10 नवंबर को फायर यूनिट अल्मोड़ा के अग्निशमन अधिकारी  महेश चंद्र द्वारा दीपावली पर्व में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर के एडम्स स्कूल के ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार का निरीक्षण किया गया। पटाखा व्यवसायियों द्वारा अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानों में रखे अग्नि निरोधक उपकरणों, पानी, बालू आदि का निरीक्षण किया गया। सभी व्यवसायियों को दीपावली पर्व के दौरान लाईसेन्स की शर्तो का पालन करते हुए अग्नि सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। 

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें बुधवार 29 नवंबर 2023

🔹पेट्रोल पंपो का किया निरिक्षण 

इसके उपरांत महत्वपूर्ण,संवेदनशील संस्थानों पेट्रोल पंपो आदि में अग्नि सुरक्षा हेतु स्थापित अग्निशमन उपकरणों  को चैक किया गया सभी उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए। पेट्रोल पंप के समस्त स्टॉफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी देते हुए अग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *