Almora News:अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग छह दिन बाद भी नहीं हुआ सुचारू

0
ख़बर शेयर करें -

पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग छह दिन बाद भी सुचारू नहीं हो सका है। एनएच पर यातायात सुचारू नहीं होने से लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

क्वारब में सड़क धंसने से बीते छह दिन से एनएच पर वाहनों का संचालन बाधित है।

क्वारब डेंजर जोन परेशानी का कारण बन गया है। चार माह से क्वारब के समीप भूस्खलन और पहाड़ी दरकने से जहां आए दिन एनएच पर वाहनों की रफ्तार थम रही थी।

वहीं, छह दिन पहले वर्षा के बीच सड़क का हिस्सा सुयाल नदी में समा जाने से यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया है। तब से अल्मोड़ा पहुंचने के लिए यात्रियों और पर्यटकों को अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। इससे समय नष्ट होने के साथ ही वे आर्थिक नुकसान भी झेल रहे हैं।

मैदान से पहाड़ को जोड़ने वाले मार्ग की स्थिति से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। एनएच बंद होने का असर पर्यटन पर भी पड़ रहा है। वहीं, इसका सीधा असर बाजार पर भी पड़ने लगा है। कई सामानों के दामों में उछाल आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  National News:​NEET पेपर लीक पर बवाल: पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरे दिग्गज, धर्मेंद्र प्रधान बोले— 'छात्रों को मोहरा न बनाए कांग्रेस'

🌸पहाड़ कटान का कार्य जारी

सड़क धंस जाने के बाद क्वारब के समीप पहाड़ी को काटकर सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। दो पोकलैंड और दो लोडर मशीन पहाड़ कटाने के कार्य में लगी हैं। अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र कार्य पूरा कर सड़क को वाहनों के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

🌸ओवरलोड टैक्सी पैराफिट तोड़कर सड़क से नीचे उतरी

पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्सी सड़क किनारे पैराफिट से टकराने के बाद नीचे उतर गई। हादसे से दो श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई है। टैक्सी सवार यात्रियों ने हादसे की वजह ओवरलोड व तेज गति बताई है।बुधवार को पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर टनकपुर लौट रहा मैक्स वाहन यूके 05 टीए 0245 गैंडाखाली के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बने गड्ढे की तरफ लुढ़क गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर का 'मानसखंड मंदिर माला मिशन' के तहत कायाकल्प शुरू: जगमगाएगा गर्भगृह, निखरेगी भव्यता

वाहन में सवार दो यात्री घायल हो गए। एक घायल को टनकपुर उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन सवार लखनऊ निवासी विपिन ने बताया कि टैक्सी में 18 यात्री सवार थे।

सभी यात्री पूर्णागिरि से दर्शन कर टनकपुर लौट रहे थे। चालक कान में हेड फोन लगाए हुए था। अधिक सवारी भरने व लापरवाही से वाहन चलाने पर यात्री उसे टोक रहे थे, लेकिन उसने अनसुनी की। तेज गति की वजह से वाहन सड़क किनारे बने पैराफिट से टकराने के बाद नीचे लुढ़क गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *