उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। वे ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स’ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए हैं। डॉ. रावत नॉर्दर्न रीजन (उत्तरी क्षेत्र) से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को इस प्रतिष्ठित पद का नेतृत्व हासिल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026: मल्ला महल अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन

 

 

 

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का नॉर्दर्न रीजन कुल आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करता है, जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

 

 

 

डॉ. धन सिंह रावत को यह जिम्मेदारी उनके दीर्घकालिक संगठनात्मक अनुभव और स्काउट-गाइड आंदोलन में रही सक्रिय भूमिका के चलते मिली है। राज्य में स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार, युवाओं में अनुशासन, सेवा-भाव और नेतृत्व क्षमता का विकास करने में डॉ. रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों की ऊष्मा और कुमाऊँनी चुहल: "मी त्यर घर ऊन, तू के दिले?"

 

 

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. रावत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, समाज सेवा के प्रति प्रेरित करने और स्काउटिंग गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की होगी। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के गणमान्य लोगों और संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

Advertisement