Almora News:कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक,व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विकास को लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली।

इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित भी किया। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अपने पटलों,अनुभागों में जानकारियों को अद्यतन करें। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना।

🔹यह लोग रहे मौजूद 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के  विकास एवं नियोजन अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित त्रिपाठी, प्रकाश सती,त्रिलोक सिंह बिष्ट, बिपिन चन्द्र जोशी, देवेंद्र सिंह पोखरिया, राजेन्द्र सिंह राणा, आनंद बिष्ट गोविंद मेर, ईश्वर बिष्ट, दीवान फर्त्याल, आलोक वर्मा, सुरेश बघरी, सुरेश खेतवाल, पवन रावल, राकेश साह, प्रेम लटवाल, हेमा चौहान, नेहा पांडे,विनीत कांडपाल, रवींद्र बिष्ट, रवि अधिकारी, संजय सिंह बिष्ट, वीरेंद्र मुसयूनी, गोविंद रावत, संदीप, पंकज कुमार, रंजीत सिराड़ी, गौरव कुमार, सौरभ कुमार सहित विश्वविद्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: तीन थानों की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से शराब बेचते व पिलाते 3 गिरफ्तार

🔹विवेकानन्द की जीवन से जुड़े हुए पहलुओं पर दृष्टि डाली गई

रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद आदि अतिथियों ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ति समक्ष माल्यार्पण  किया। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।  मुख्य अतिथि प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा स्वामी विवेकानन्द की जीवन से जुड़े हुए पहलुओं पर दृष्टि डाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 'ऑपरेशन मर्यादा' के तहत एक्शन; सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 5 गिरफ्तार

उन्होंने विश्वविद्यालय में  स्वामी विवेकानन्द को लेकर स्थापित किये गए केंद्र की चर्चा की। साथ ही युवाओं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया गया।  कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जरूरतमंदों को राशन किट एवं कम्बल वितरित किये गए।  इस अवसर पर कुटीर के अधिकारियों के साथ डॉ देवेंद्र बिष्ट, अर्पण महाराज, विपिन जोशी आदि उपस्थित रहे। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *