Almora News:द्वाराहाट में वनाग्नि चौपाल आयोजित: जल स्रोतों और जैव विविधता को बचाने के लिए जनसहभागिता पर जोर

0
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय वनाग्नि समिति अल्मोड़ा के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज विकासखंड द्वाराहाट के सभागार में विकासखंड स्तरीय वनाग्नि समिति, ग्राम स्तरीय वनाग्नि समितियों के अध्यक्षों (ग्राम प्रधानों), वन विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति में वनाग्नि चौपाल का आयोजन किया गया।

वनाग्नि चौपाल का मुख्य उद्देश्य वनाग्नि के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा वनाग्नि प्रबंधन में जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को वनाग्नि के कारण सूखते जल स्रोतों, नष्ट होती जैव विविधता, बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष, ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

मुख्य प्रशिक्षक गजेंद्र कुमार पाठक द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वनाग्नि से होने वाले नुकसान एवं इसके प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने शीतलाखेत मॉडल का उल्लेख करते हुए स्थानीय स्तर पर जनसहयोग के माध्यम से वनाग्नि नियंत्रण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन कामकाजी महिला हॉस्टल का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

कार्यक्रम के अंतर्गत देर शाम विकासखंड के ग्राम डढोली में भी वनाग्नि चौपाल का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों को वनाग्नि से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख सुनील कांडपाल, वन क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी तथा अन्य उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *