Haldwani News:हल्द्वानी: टांडा रेंज के जंगल में हाथी का हमला, दो लोगों की दर्दनाक मौत
ब्रेकिंग हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से सटे जंगल में दो लोगों की हाथी के हमले में मौत हुई है, घटना जंगल के भीतर पहाड़ी खत्ते की है, जहां घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजश्व की टीम मौके पर पहुंची, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं SDM लालकुआं रेखा कोहली ने बताया की वन विभाग और राजश्व की टीमें मौके पर गयी हैं, मुआवजे की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है, इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र और गाँव के करीब वन विभाग की टीम को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं।
