Almora News :कोसी नदी में नहाने पहुंचे दो युवकों की डूबकर हुई मौत,एक युवक का नौ दिन पहले हुआ था विवाह

0
ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर पहुंचे दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। दोनों अपने चार अन्य साथियों के साथ सोमेश्वर पहुंचे थे। जैसे ही वे नहाने के नदी में उतरे तो मौत उन पर झपट पड़ी।

एक ही गांव के दो युवकों की मौत से उनके परिवार और गांव में कोहराम है। एक युवक का नौ दिन पहले विवाह हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, द्वाराहाट के विजयपुर निवासी पंकज रौतेला (26) पुत्र श्याम सिंह, धीरज रौतेला (27) पुत्र स्व. देवेंद्र रौतेला, महेंद्र सिंह राणा (21) पुत्र पूरन सिंह, देवेंद्र राणा (26) पुत्र बहादुर सिंह, नीरज रौतेला (32) पुत्र श्याम सिंह और पंकज रौतेला (27) पुत्र विशन सिंह रविवार सुबह घर से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर निकले। कौसानी के पास कांटली स्थित रुद्रधारी मंदिर में दर्शन के बाद सभी दोपहर दो बजे सोमेश्वर के रनमन पहुंचे और कोसी नदी में नहाने उतरे। पंकज रौतेला और धीरज रौतेला जैसे ही नदी में उतरे तो यहां स्थित गहरे तालाब में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना कुरुक्षेत्र में कौशल विकास के गुर सीखेंगे आईटीआई के छात्र प्रदेश में कौशल विकास को दिया जा रहा बढ़ावा

साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से निकालकर उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक पंकज का बीते आठ जून को विवाह हुआ था। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने कहा कि डूबने से दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *