Uttrakhand News:कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना कुरुक्षेत्र में कौशल विकास के गुर सीखेंगे आईटीआई के छात्र प्रदेश में कौशल विकास को दिया जा रहा बढ़ावा

0
ख़बर शेयर करें -

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना कुरुक्षेत्र में कौशल विकास के गुर सीखेंगे आईटीआई के छात्र प्रदेश में कौशल विकास को दिया जा रहा बढ़ावा

माननीय कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी द्वारा शासकीय आवास से आज प्रदेश भर के विभिन्न आईटीआई में टॉपर 40 छात्रों (गढ़वाल मंडल 21 और 19 छात्र कुमाऊं मंडल से) को बौद्धिक विकास एवं कौशल प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देने हेतु कुरुक्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित संस्थानों में शैक्षिक एवं तकनीकी भ्रमण के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी ने आईटीआई टॉपर्स को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया तथा अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए उन्हें नए कौशल सीखने, नवाचार अपनाने एवं अपने अनुभवों का उपयोग राज्य के विकास में करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम, प्रेस वार्ता में बोलीं प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत

माननीय मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, नए ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं, उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का युवा कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर एवं रोजगारपरक बने, जिससे उत्तराखंड के विकास को और अधिक गति मिल सके।

इस दौरान अपर सचिव, कौशल विकास श्री नरेंद्र भंडारी जी ने प्रशिक्षुओं को कौशल विकास के महत्व एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं संयुक्त निदेशक, गढ़वाल मंडल श्री अनिल गुसाईं जी ने शैक्षिक एवं तकनीकी भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रशिक्षुओं के भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:अल्मोड़ा में सनसनी: किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिली 19 वर्षीय बीए की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, कुरुक्षेत्र में स्किल्स, डिजाइन एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स से संबंधित कार्यशाला में भी प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर श्री दिनकर रौतेला जी, श्री जे.सी. चंदेल जी, श्रीमती अनुपमा भंडारी जी, श्रीमती पूनम नौटियाल जी, श्री बिरेंद्र तोमर जी, श्री ललित अरोड़ा जी, श्री गौरव उनियाल जी, श्री रविंद्र सोलंकी जी, श्रीमती रेनू कश्यप जी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *