Almora News:एसआईआर कार्यों की समीक्षा: डीएम अंशुल सिंह ने दिए समय पर नोटिस तामील और पारदर्शी सुनवाई के निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्रवाई के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में नोटिस तैयार करने, नोटिसों की तामील  तथा सुनवाई हेतु तिथियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जारी किए जाने वाले सभी नोटिस समयबद्ध रूप से तैयार किए जाएं तथा उनकी प्रभावी तामील सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नोटिस वितरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सड़कों के गड्ढों को लेकर नगर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सरकार और प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बैठक में सुनवाई की  तिथियों के निर्धारण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों की सुनवाई नियत तिथि पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाए। 

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएं। यदि किसी स्तर पर कोई समस्या या व्यावहारिक कठिनाई आती है तो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पेयजल संकट: दूषित पानी से मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, DM और CMO समेत कई बड़े अफसर आज कोर्ट में तलब

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र उपस्थित रहीं। जनपद के सभी उपजिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े तथा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *