Almora News:पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन जारी, महिला तस्कर को एक लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के उद्देश्य से देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स  की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाते हुए नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही है।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक एवं प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में एसओजी एएनटीएफ टीम द्वारा चेकिंग की गई।

🔹 एक लाख से अधिक कीमत की स्मैक 

दिनांक 8 फ़रवरी को संयुक्त चैकिंग के दौरान बेस हाँस्पिटल तिराहा के पास एक महिला फरहा अंसारी के कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5,870 रुपये और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद होने पर अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🔹गिरफ्तार अभियुक्ता-

फरहा अंसारी, उम्र- 26 वर्ष पुत्री सकील अंसारी, निवासी नियाजगंज, अल्मोड़ा 

🔹बरामदगी- 13.10 ग्राम स्मैक, स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5,870 रुपये व एक इलेक्ट्रानिक तराजू 

🔹कीमत-1,31,000/- 

🔹पुलिस टीम-

1-म0उ0नि0 रिंकी सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा 

2-कानि0  यामीन, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा 

3-कानि0  राजेश भट्ट, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा

4-कानि0  विरेन्द्र बिष्ट, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा