Almora News:अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में जैलेटिन मिलने पर पुलिस सक्रिय, एसएसपी अल्मोड़ा ने संभाली कमान

बम डिस्पोजल,डॉग स्क्वाड,थाना पुलिस,एलआईयू टीमों को सक्रिय कर दिया गया है

घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान जारी है

विगत 20 नवंबर 2025 की शाम जनपद अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र में 161 संदिग्ध जैलेटिन रॉड बरामद होने की सूचना पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा,श्री देवेन्द्र पींचा* द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर बम डिस्पोजल टीम,डॉग स्क्वाड, स्थानीय व आसपास के थाना पुलिस,एलआईयू व आईआरबी को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उक्त घटनाक्रम की गहनता से जांच करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

एसएसपी अल्मोड़ा ने टीमों को निर्देशित किया कि—

घटना स्थल के आसपास जंगलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जाए,

जैलेटिन की उत्पत्ति, उद्देश्य एवं संभावित उपयोग की दिशा में तेजी से जांच की जाए,

किसी भी प्रकार की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई जाए।

घटनास्थल के आसपास के जंगल में विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाकर तथ्यों की पड़ताल की जाए एवं हर पहलू को ध्यान में रखते हुए त्वरित और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से असंतोष, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने जताई आपत्ति

पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

अल्मोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस दौरान सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद, निरीक्षक एलआईयू श्री मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट,श्री विनोद जोशी, थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार,प्रभारी चौकी भिकियासैंण श्री संजय जोशी सहित बम डिस्पोजल,डॉग स्क्वायड,पुलिस व आईआरबी टीमें मौजूद रही।

Advertisement