Almora News:शराब के नशे में बाईक चलाने पर  पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार,बाईक सीज डीएल भी निरस्त

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी है।यातायात पुलिस अधिकारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके डीएल निरस्तीकरण के निर्देश दिए गए है।

दिनांक 13 फ़रवरी को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र जमरानी बैंड में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UP 32 NU 4604 मोटर साइकिल के चालक हिमांशु नेगी निवासी जमरानी बैंड, धौलछीना को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन मोटर साइकिल को सीज किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking:-कांग्रेस आलाकमान का बड़ा फैसला: उत्तराखंड के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन, केसी वेणुगोपाल ने जारी की लिस्ट

शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई है।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रचलित 34 वाँ सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों का हमेशा पालन करने व शराब पीकर वाहन नहीं  चलाने के बारे में प्रेरित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 47 श्रद्धालुओं का दूसरा दल पहुंचा पिथौरागढ़, पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत

       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *