Almora News:अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने रक्तदान कर जनमानस को किया प्रेरित

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में 34 वाँ सड़क सुरक्षा माह के समापन दिवस पर सड़क दुर्घटनाओं में जनमानस को होने वाली रक्तहानि में रक्त की आवश्यकता होने पर घायलों को ससमय रक्त उपलब्ध हो सके इस हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों व वॉलंटियर ने प्रतिभाग कर रक्तदान किया।           

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की चिकित्सकीय टीम व प्रभारी यातायात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत व अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

🔹स्वैच्छिक रक्दान करने वालों का विवरण-

1-उपनिरीक्षक यातायात अल्मोड़ा सुमित पांडे

2-कांस्टेबल राजेंद्र नाथ-यातायात पुलिस अल्मोड़ा 

3-कांस्टेबल रविशंकर-यातायात पुलिस अल्मोड़ा 

4-कांस्टेबल  राहुल सिंह-पुलिस लाईन अल्मोड़ा 

5-होमगार्ड रविकुमार-यातायात

6- दीपक गोस्वामी-वॉलिंटियर