Almora News:पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान घर पर शराब बेचने पर एक व्यक्ति को 2 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

जनपद के समस्त थाना,चौकी व एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों व होटल,ढाबों, रेस्टोरेण्ट व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।  

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

सीओ अल्मोड़ा  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या विजय  सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा दिनांक 23 जनवरी को औचक चेकिंग के दौरान कस्बा जागेश्वर में अभियुक्त महेन्द्र प्रसाद को अपने घर पर अवैध शराब रखकर बेचने पर उसके कब्जे से 2 पेटी में 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

🔹गिरफ्तार अभियुक्त-

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के विद्यालयों में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने मनाया वन्य जीव सप्ताह

   महेन्द्र प्रसाद, उम्र 29 वर्ष पुत्र राजन राम निवासी जागेश्वर,दन्या अल्मोड़ा 

🔹पुलिस टीम-

1-उ0नि0 विजय सिंह नेगी थानाध्यक्ष दन्या

2-हे0कानि0 मनोज कोहली थाना दन्या