Almora News :अल्मोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली

ख़बर शेयर करें -

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान महिला पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया।मंगलवार को हुए कार्यक्रम में लोगों को महिला शक्ति के लिए चलाई जा रही योजना ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बैनर के साथ लोगों को जागरूक किया गया।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बड़ी सफलता मिली है। नगर के चौघानपाटा से आरसीएम मॉल तक आयोजित पद यात्रा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, महामंत्री रेखा आर्या, तारा जीना, उषा शर्मा, भावना तिवारी, नेहा उप्रेती, गीता धपोला, गीता जोशी, ममता साह, सरस्वती, पूजा, कमला, शहनाज, किरन पंत, हीरा कनवाल आदि मौजूद रहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *