Almora News :सांसद अजय टम्टा का अल्मोड़ा में हुआ भव्य स्वागत

0
ख़बर शेयर करें -

लोकसभा टिकट मिलने के बाद सांसद अजय टम्टा पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्वारब से पार्टी कार्यालय तक रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की।

मंगलवार को सांसद टम्टा का पार्टी कार्यकर्ताओं, युवा व महिला मोर्चा ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। रैली के साथ चौघानपाटा पहुंचे सांसद ने आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया गयाा। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व एक बार फिर सांसद अजय टम्टा पर विश्वास जताया है। अब हम सब की जिम्मेदारी है कि उन्हें रिकार्ड मतों से तीसरी बार लोकसभा भेजें। 

यह भी पढ़ें 👉  Big news वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों की नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत

मौके पर विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ललित सिंह लटवाल, दर्शन रावत, धमेंद्र बिष्ट, गोविंद सिंह पिलख्वाल, चंदन बहुगुणा, हरीश कनवाल, राजेंद्र बिष्ट, पंकज जोशी, मनीष, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *