Almora News:अल्मोड़ा कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
ख़बर शेयर करें -

कर्नाटक खोला रामलीला मंच में अल्मोड़ा कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य समापन,खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से रविवार को कर्नाटक खोला रामलीला मंच में आयोजित अल्मोड़ा कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ।वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के सहयोग एवं  मार्गदर्शन में  आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो कोच वंदना भंडारी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले देर रात तक चले,जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन,आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय दिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अल्मोड़ा और उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र भोज एवं वरिष्ठ खिलाड़ी मनीष जोशी ‘मंटू’ भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कैलाश मानसरोवर यात्रियों का टनकपुर में भव्य स्वागत, कुमाउनी झोड़े पर जमकर झूमे श्रद्धालु

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है। श्री कर्नाटक ने विश्वास जताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने की प्रेरणा देंगी।उन्होंने भविष्य में भी जनपद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने का संकल्प दोहराया।

ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र भोज ने कहा कि युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वरिष्ठ खिलाड़ी मनीष जोशी ‘मंटू’ ने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का माध्यम भी है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सुविधाएं मिलें तो वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और विशेष सहयोग हेतु  बिट्टू कर्नाटक को साधुवाद एवं बधाई प्रेषित की।प्रतियोगिता के सफल संचालन में ऑफिशियल्स के रूप में विक्रम भंडारी,कनिष्का भंडारी, कमल जोशी,नैना,जीपी पंकज, अखिलेश सिंह,शौर्य,अरविंद, नेहा भाकुनी,अंजनी बिष्ट,ध्रुव, प्रत्युषा एवं नातिक सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं कोच नितीशा भंडारी,जूही और यशपाल ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, अधिकारियों,कोचों, अभिभावकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनपद की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर कराने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के संपादन में विशेष सहयोगी के रूप में हयात सिंह बिष्ट,देवेंद्र कर्नाटक,कमलेश कर्नाटक,रमेश जोशी,अमर बोरा,अभिषेक तिवारी,प्रकाश मेहता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *