Almora News:सीएम के दौरे से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने जताई नाराजगी,जाने क्यों

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा की आज पूरा उत्तराखंड का माहोल खराब हो रखा है पूरी कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

हल्द्वानी में कई पुलिस कर्मी और लोग घायल है कई लोगो की मौत हो चुकी है शहर बंद होने से आम जनता परेशान है और भाजपा के लोग अल्मोड़ा में सरकारी खर्चे पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं रहे पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डेय: जन्मदिन के ही दिन अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में ली अंतिम सांस

अल्मोड़ा बाजार में दिन में फोर व्हीलर ले जाने की मनाही है लेकिन प्रशासन द्वारा सभी नियमों को दरकिनार किया उन जा रहा है अगर मुख्य मंत्री के लिए अल्मोड़ा बाजार मैं फोर व्हीलर की छूट मिल रही है तो आम जनता को भी मिलनी चाहिए।

सरकारी मसीनरी का दुरुपयोग कर भाजपा अपने चुनाव की तैयारी कर रही है भीड़ जुटाने के लिए स्कूल से बच्चो को लाने के लिए टारगेट दिए जा रहे है सभी कर्मचारियों को भीड़ जुटाने के लिए टारगेट दिए गए हैं क्योंकि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओ पर भरोसा नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्य सेन ने फिर रचा इतिहास: कुमामतो जापान मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने

 

Advertisement