Almora News:महिला थाना अल्मोड़ा में आयोजित हुई महिलाओं की जागरूकता गोष्ठी, कई विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा छात्र-छात्राओं, घरेलू,कामकाजी महिलाओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक किए जाने हेतु जनपद स्तर पर वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया है।

इस क्रम में दिनांक 8 फ़रवरी को थानाध्यक्ष  मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा थाना क्षेत्र की महिलाओं के साथ महिला थाना अल्मोड़ा में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। उपस्थित महिलाओं को विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

🔹साईबर जागरूकता-

जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड व ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

🔹नशे के विरुद्ध जागरूकता

  नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए सभी को अपने बच्चों की गतिविधियों की निगरानी करने और गांव या आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया 

🔹महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी-

इस दौरान महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों,कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग* के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS व UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

🔹गौरा शक्ति-

     महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया* तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।  

🔹हेल्प लाइन नंबर-

🔹इसके उपरांत सभी को महिला थाना के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *