Almora News:दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 21.02.2025 को दन्या पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टकोली बैण्ड आरासल्पड़ रोड पर संदीप जोशी के कब्जे से 07 बोतल बाजपुर गुलाब देशी व 12 अध्धे 8 PM गोल्ड अंग्रेजी अवैध शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव: अजीत कार्की पुनः अध्यक्ष और वैभव पांडे बने सचिव, स्टेडियम में होगा पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
संदीप जोशी पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी मयोली दन्या जनपद अल्मोड़ा

🌸दन्या पुलिस टीम-
1. अपर उ0नि0 श्रीमती बीना कौर
2. कानि0 श्री प्रेम सिंह
3. कानि0 श्री विनोद डंडरियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *