Almora News:राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुई क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर आज प्रातः 07:00 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं सहित ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सीमा पर 2,770 नशीली टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार, चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी  अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र के साथ उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार  अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता में 100 से 150 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी  रामजी शरण शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

🌸ओपन पुरुष वर्ग के विजेता:

यह भी पढ़ें 👉  खत्याड़ी पेयजल योजना का विरोध: चौमू के ग्रामीणों ने रोका संयुक्त निरीक्षण, उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रथम स्थान –  चन्दन सिंह

द्वितीय –  विजय कुमार टम्टा

तृतीय –  आलोक भट्ट

🌸ओपन महिला वर्ग के विजेता:

प्रथम स्थान –  मीनाक्षी कफल्टिया

द्वितीय –  भावना अधिकारी

तृतीय –  सुहाना चौहान

🌸जूनियर बालक वर्ग के विजेता:

प्रथम स्थान –  नितेश सिंह जीना

द्वितीय –  अभिमन्यु मेहता

तृतीय –  भूमितबिष्ट

🌸जूनियर बालिका वर्ग के विजेता:

प्रथम स्थान – कु० गायत्री रावत

द्वितीय – कोमल बिष्ट

तृतीय –  लता आर्य

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Advertisement