Almora News:जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस हमें उत्तराखंड राज्य के गठन में हुए लंबे संघर्ष, जनसामान्य के योगदान तथा राज्य के विकास के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक उत्तराखंड ने विकास एवं तरक्की के विभिन्न आयामों को हासिल किया है लेकिन हमें यहीं तक नहीं रुकना बल्कि राज्य एवं जनपद अल्मोड़ा को तरक्की की नई नई ऊंचाईयों तक पहुंचना है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम घनेली में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को किया गया जागरूक

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों और जननायकों के सपनों को साकार करने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिलाधिकारी ने अपील की है कि सभी नागरिक अपने-अपने स्तर पर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहभागिता निभाएं और स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर तथा विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से असंतोष, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने जताई आपत्ति

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है ताकि हम अपने राज्य को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचा सकें।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Advertisement