Almora News:पुलिस बल को आपदा राहत एवं बचाव रेस्क्यू की जानकारी देकर कराया गया अभ्यास

ख़बर शेयर करें -

बरसात के मौसम के दृष्टिगत सभी थाना,फायर स्टेशन के पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखते हुए रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आपदा राहत एवं बचाव रेस्क्यू हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु थाना,फायर स्टेशन प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

🔹अग्नि सुरक्षा उपकरणों के बारे में किया गया अभ्यास 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में पहुंचे बिट्टू कर्नाटक,तीमारदारों से की मुलाकात,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश, ब्लड बैंक के द्वारा मरीजों को हो रही समस्याओं के स्थाई समाधान को कल मंगलवार को प्राचार्य से करेंगे वार्ता

आज दिनांक 21 जुलाई को थाना भतरौजखान में फायर यूनिट रानीखेत द्वारा आपदा राहत एवं बचाव व अग्नि सुरक्षा से संबंधी प्रशिक्षण दिया गया, घायलों के रेस्क्यू व सीपीआर दिए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी सहित थाना पुलिस बल द्वारा आपदा राहत एवं बचाव कार्यों व अग्नि सुरक्षा उपकरणों के बारे में भली भांति जानकारी लेकर अभ्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

🔹इन लोगो द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

           प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत वंश नारायण यादव, हेड कांस्टेबल दयाधर ध्यानी, एफएम चंदन, एफएम अनुज शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।