Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के छात्र पहुंचे आंचल डेयरी, जाना दूध पाश्चुरीकरण और खाद्य सुरक्षा का वैज्ञानिक आधार

सोभन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, अल्मोड़ा के एमबीबीएस बैच 2023 के विद्यार्थियों को सामुदायिक चिकित्सा विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन) द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत अल्मोड़ा स्थित आंचल डेयरी का विजिट कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दूध के संग्रह, मूल्यांकन (Quality Assessment) एवं प्रोसेसिंग की वैज्ञानिक प्रक्रिया से अवगत कराना था।

अल्मोड़ा स्थित आंचल डेयरी में विद्यार्थियों को दूध की गुणवत्ता जांच, फैट एवं एसएनएफ परीक्षण, पाश्चुरीकरण, होमोजेनाइजेशन, पैकेजिंग तथा सुरक्षित भंडारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दुग्ध उत्पादों में स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इस दौरान विद्यार्थियों ने डेयरी की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें पोषण, खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझने में सहायता मिली।

संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

सामुदायिक चिकित्सा विभाग

सोभन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च,

अल्मोड़ा।