Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

0
ख़बर शेयर करें -

Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

अल्मोड़ा जनपद के चाण गांव निवासी अधिवक्ता विनोद तिवारी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UGC-NET (Law) परीक्षा को पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित की जाती है और विधि विषय में गहन समझ, संवैधानिक ज्ञान तथा कानून के व्यावहारिक और सैद्धांतिक पक्षों की मजबूत पकड़ को परिलक्षित करती है।

 

 

 

 

श्री विनोद तिवारी वर्तमान में उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव व आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय का निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: सीएम धामी

 

 

 

 

 

इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं समस्त जनता के स्नेह और सहयोग को दिया है। उनके पिता श्री शंकर दत्त तिवारी एक किसान हैं तथा माता श्रीमती कमला तिवारी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को सदैव प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: SIR के तहत प्राप्त 98,529 नोटिसों में सबसे ज्यादा मामले अल्मोड़ा सीट पर, डीएम ने दिए सत्यापन के निर्देश

 

 

 

 

UGC-NET (Law) परीक्षा का उत्तीर्ण होना विधि विषय में अकादमिक दक्षता और शोध क्षमता का प्रमाण माना जाता है, जो उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
पूर्व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन उत्तराखंड श्री प्रभाकर जोशी जी। समेत अन्य अधिवक्ता द्वारा उनको बधाई दी गई है

 

 

 

 

क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि श्री विनोद तिवारी भविष्य में भी विधि, न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *