Almora News:शहर में फिर बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप,जिला अस्पताल में 15 मरीज भर्ती

जिले में डेंगू का प्रकोप फिर बढ़ गया है। जिला अस्पताल में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। पहली बार जिले में डेंगू का काफी असर दिखा है। अब तक 86 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

🔹मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा

71 मरीजों का इलाज किया जा चुका है, बाकी उपचाराधीन हैं। डेंगू के असर से जिला पिछले साल तक पूरी तरह से सुरक्षित था। इस साल सितंबर की शुरुआत में डेंगू का एक मामला सामने आने के बाद से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में एक-दो मरीज आ रहे थे लेकिन फिर से नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वर्तमान में जिला अस्पताल में बना 10 बेड का डेंगू वार्ड फुल हो गया है। पांच मरीजों को ट्रामा सेंटर में बने अतिरिक्त डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। 

🔹मौसमी बीमारियां बढ़ीं, सभी बेड फुल

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कांग्रेस विचार विभाग की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा— 'कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम और शहादत का प्रतीक

बागेश्वर में भी एक ओर डेंगू का प्रकोप है। दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर, जुकाम, पेट और दर्द संबंधी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में लगे सभी 29 बेड फुल हो गए हैं। गैलरी में लगाए गए दो अतिरिक्त बेड पर भी मरीज भर्ती किए गए हैं। बेड फुल होने से नए मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत हो रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक वाहिनी का गंभीर आरोप: राज्य स्थापना के 26 वर्ष बाद भी पर्वतीय क्षेत्रों की हो रही उपेक्षा

डेंगू का असर फिर बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। जनरल वार्ड में बेड फुल होने से परेशानी हो रही है लेकिन गैलरी में बेड डालकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है-डॉ. एसपी त्रिपाठी, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर

Advertisement