Almora News:अल्मोड़ा में 6 मई को निःशुल्क आयुर्वेदिक ‘वेदना प्रबंधन’ चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में 6 मई को निःशुल्क आयुर्वेदिक ‘वेदना प्रबंधन’ चिकित्सा शिविर

अल्मोड़ा, 03 मई।

जनपद अल्मोड़ा में आम जनता को आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 06 मई 2026 (बुधवार) को एक विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक ‘वेदना प्रबंधन’ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, शैल (अल्मोड़ा) में प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, अल्मोड़ा के निर्देशन में तथा वेदना प्रबंधन यूनिट द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडअल्मोड़ा खेल मंत्री के क्षेत्र में श्मशान घाट पर खेल खेलने को मजबूर बच्चे: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निम्न रोगों से संबंधित मरीजों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा

जोड़ों का दर्द एवं गठिया

साइटिका एवं सर्वाइकल समस्याएं

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

स्लिप डिस्क व रीढ़ संबंधी रोग

मांसपेशियों की जकड़न एवं कमजोरी

नसों से संबंधित रोग एवं मस्कुलर डिस्ट्रॉफी

आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर से संबंधित अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति 8679194672, 8954369366 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *