Almora News :डोल आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूजा अर्चना,लमगड़ा ब्लॉक क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा ब्लॉक क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम कल्याणिका डोल आश्रम भी पहुंचे और पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ। बारिश होने से राहत मिली है। आने वाले साल में जंगल की आग से निपटने के लिये कार्ययोजना बनाई जायेगी। इस दौरान सीएम धामी ने कल्याणिका डोल आश्रम में श्रीयंत्र पूजन, आचार्यपीठ का शुभारंभ और कन्या पूजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में आपदा पीड़ित परिवार को मिली त्वरित सहायता, डीएम ने कहा—राहत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी, बाबा कल्याणिका दास, विधायक मोहन सिंह महरा, डॉ. प्रमोद नैलवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, सुभाष पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *