Uttrakhand News:गंगोत्री राजमार्ग पर बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से पलटा टेम्पो ट्रैवलर, राजस्थान के 17 तीर्थयात्री सुरक्षित

0
ख़बर शेयर करें -

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का टेम्पो ट्रैवलर वाहन सोनगाड के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में कुछ यात्रयों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें 108 वाहन से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। हादसे का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के 17 तीर्थयात्री रविवार सुबह करीब 8:50 बजे गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी की ओर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का हिमालय का महाकुम्भ सिद्धपीठ कुरुड़ से मां नंदा की बड़ी जात (राजजात) यात्रा शुरू, विशेष विधि-विधान से कैलाश विदा हुईं देव डोलियां

इस दौरान सोनगाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कुछ ही यात्रियों को हल्की चोटें आई। अन्य सभी सुरक्षित हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *