Almora News:शराब के नशे में वाहन चलाया पड़ा भारी, चौखुटिया पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
श्री चंद्रेशखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिये गये है।
दिनांक 21.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान वाहन सं0- UK01-D-6933 कार चालक सुरेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी धुधलिया मेहर चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
चेकिंग अभियान जारी है।