Almora News :अल्मोड़ा में बीजेपी को लगा बड़ा झटका,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी कांग्रेस में हुए शामिल

नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले अल्मोड़ा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अल्मोड़ा नगर के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी 150 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अल्मोड़ा नगर निगम की मेयर सीट ओबीसी आरक्षित होने के बाद भैरव गोस्वामी का कांग्रेस से टिकट लगभग पक्का माना जा रहा है। अल्मोड़ा की एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में भैरव गोस्वामी के साथ कांग्रेस ने चुनावी बिल्कुल भी फूंक दिया। कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने अल्मोड़ा में पहला मेयर बनने का दावा किया।
आज कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नेता और मेयर पद के दावेदार भैरव गोस्वामी जी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,विधायक मनोज तिवारी ,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी की उपस्थिति में अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली मनोज तिवारी, कांग्रेस विधायक अल्मोड़ा भैरव गोस्वामी, मेयर दावेदार