Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जागरुकता अभियान है जारी,भतरौजखान पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत राजकीय इण्टर कालेज, भतरौजखान में लगायी जागरुकता पाठशाला

0
ख़बर शेयर करें -

नशा मुक्त अभियान”

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जागरुकता अभियान है जारी,भतरौजखान पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत राजकीय इण्टर कालेज, भतरौजखान में लगायी जागरुकता पाठशाला

नशे के दुष्प्रभाव, यातायात के नियम, साइबर अपराध, महिला/बाल अपराध आदि विषयों के सम्बन्ध में दी जानकारियां

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाकर मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों,युवाओं व जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।

आज दिनांक 30/12/2024 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में महिला उ0नि0 सुश्री मीना आर्या* द्वारा राजकीय इण्टर कालेज भतरौजखान में उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साईबर अपराध, महिला अपराध, नशे के दुष्परिणामों एवं नशा मुक्त अभियान के तहत जानकारी देकर जागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न विषयों में जानकारी दी गयी।

🌸नशा मुक्त अभियान जागरुकता-
अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को तत्काल सूचना पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand :-बड़ी खबर उपनल के अब सभी कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन के लिए मंज़ूरी दे दी है

🌸यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी-
अभियान के तहत सभी को यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने, सीट बैल्ट व हैलमेट लगाकर वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी सभी उपायों का पालन करने हेतु जानकारी देकर जागरुक किया गया।
🌸साइबर अपराध जागरूकता-
अभियान के तहत वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।

🌸महिलाओं/बाल अपराधों के प्रति किया जागरुक-
इस दौरान छात्राओं व स्टॉफ को महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम

🌸गौरा शक्ति-
छात्राओं व स्टॉफ को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।

🌸हेल्प लाइन नंबर-
सभी छात्राओं व स्टॉफ को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

🌸नवीन कानूनों की जागरूकता-
इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *